विषयों एवं विद्यालयी विषयों की समझ (अध्ययन विषयों के अन्य प्रकार) बहु अध्ययन विषय, ट्रांस अध्ययन विषय (discipline and understanding subjects:- types of understanding discipline and school subjects :- multi-discipline, trans- discipline) in hindi b.Ed 1st year code - 105

बहु अध्ययन विषय (Multi-Discipline)

बहुअध्ययन विषय (Multi Discipline) का ज्ञान एक से अधिक शैक्षिक विषयों एवं व्यवसायों का संयुक्त संगठन है। यह परियोजना विभिन्न शैक्षिक विषयों तथा व्यवसायों के लिए बनाई जाती है। इसमें सभी लोग एक साथ एक सामान्य चुनौती से जुड़े होते हैं। बहुविषयी व्यक्ति विभिन्न शैक्षिक विषयों में एक से अधिक डिग्री रखता है। वह अतिरिक्त समय में(Overtime) कार्य करता है| वह किसी शैक्षिक विषय में कभी अधिक कार्य करता है और किसी शैक्षिक विषय में कम। वह कई कार्यों को पूरा करके समुदाय में अपने ज्ञान का वितरण करता है। किसी एक व्यक्ति के लिए कई कार्य करना एक प्रकार से काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है क्योंकि एक व्यक्ति एक कार्य को ही ठीक प्रकार से कर पाता है। बहुविषयी समुदाय अधिक कठिन तथा प्रभावशाली होते हैं।

                                              ऐसे बहुत से उदाहरण है जिसमें एक व्यक्ति विभिन्न शैक्षिक विषयों में पारंगत होते हैं। बहुविषयी उपागम(content) भविष्य को नवीन आकार प्रदान करने में लोगों की सहायता करता है। बहुविषयी उपागम व्यक्तियों को अधिक क्रियाशील बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। नवीन तकनीकी के क्षेत्र में इस प्रकार के बहुविषयी बहुत से व्यक्ति मिल जाते है जिन्हें एक से अधिक विषयों की जानकारी होती है और वे उस ज्ञान का प्रयोग करके केवल अपनी योग्यता का ही परिचय नहीं देते हैंबल्कि चुनौतियों का भी सामना करते हैं। बहुविषयी व्यक्ति बहुप्रतिभाधनी (Multitalented) होते हैं, विभिन्न व्यवसायों में इस प्रकार के व्यक्तियों की अधिक माँग होती है क्योंकि वे एक से अधिक व्यक्तियों का स्थान ग्रहण करने के योग्य होते हैं। वे एक से अधिक विषयों में विशेष समझ तथा योग्यता रखते हैं।

ट्रान्स अध्ययन विषय (Trans-Discipline)

अन्तःविषयक टीमों में उपस्थित कई विषयों के मध्य नया ज्ञान निहित होता है जिसे उत्पन्न किया जाता है। एक ट्रान्स विषयी टीम एक सन्यत्र है ये सभी विषयों को सम्बन्धित करने का प्रयास करती है। ट्रान्स विषय एक प्रकार से अन्य अन्तःविषयों का संघ है। इसमें अन्तःविषयी टीम नया ज्ञान उत्पन्न कर सकती है। चूँकि ज्ञान एक इकाई है तथा शिक्षा का उद्देश्य बालकों को ज्ञान की इस इकाई से परिचित कराना है। शिक्षा का यह उद्देश्य पाठ्य-विषय को अलग-अलग रूप में पढ़ाने से पूरा नही हो सकता है अर्थात् यह कार्य तभी पूरा हो सकता है जब विषयों को एक-दूसरे से सम्बन्धित करके पढ़ाया जाए और इस प्रकार सम्बन्धित किया जाए जिससे नया ज्ञान उत्पन्न हो जाए। ट्रान्स विषयी एक संघ के रूप में शिक्षा के इसी उद्देश्य को पूरा करता है। यह एक संघ के रूप में सभी अन्तःविषयों को सम्बन्धित स्वरूप प्रदान कर देता है। इससे ज्ञान को समयबद्ध रूप में प्रदान करना भी आसान हो जाता है। विभिन्न अन्तःविषयों में नया ज्ञान छिपा होता है इन विषयों की टीम के माध्यम से व्यक्ति एक नवीन ज्ञान से परिचित होता है। यह नवीन ज्ञान व्यक्ति को नई रोशनी तथा नए उद्देश्य प्रदान करता है जो अन्य विषयों से सर्वथा भिन्न स्वरूप लिए होते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

अनुदेशन तकनीकी की परिभाषाऐ हिंदी में (definitions of Instruction technology in hindi and english)

शिक्षा में प्रणाली उपागम तकनीक का प्रयोग पार्ट-3

विषयों एवं विद्यालयी विषयों की समझ (अध्ययन विषय (डिसीप्लीन) का अर्थ एवं परिभाषाएँ) definition and meaning of understanding discipline and school subjects in hindi