विद्यालयी पाठ्यचर्या,पाठ्यक्रम,पाठ्यसामग्री का अर्थ एवं परिभाषाएँ (meaning and definitions of curriculum, syllabus and content) in language across the curriculum, understanding discipline and school subjects in hindi
विद्यालयी पाठ्यचर्या का अर्थ एवं परिभाषाएँ(Meaning and Definitions of School Curriculum) :- पाठ्यचर्या अं ग्रेजी भाषा के करीकुलम (Curriculum) शब्द का हिन्दी रूपान्तर है। करीकुलम शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है। यह शब्द ' कुरैर ' से निर्मित हुआ है। कुरैर का अर्थ है- दौड़ का मैदान । अतः पाठ्यचर्या वह दरिया है जिसे किसी व्यक्ति को अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए पार करना होगा। इसे वह साधन भी कहा जा सकता है जिसे जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। पाठ्यचर्या को विभिन्न विद्वानों ने इस प्रकार परिभाषित किया है- बबिट के अनुसार, "उच्चतर जीवन के लिए प्रतिदिन और 24 घण्टे की जा रही समस्त क्रियाएँ पाठ्यचर्या के अन्तर्गत आ जाती हैं।" ड्यूवी के अनुसार, “सीखने का विषय या पाठ्यचर्या पदार्थों, विचारों और सिद्धान्तों का चित्रण है जो निरन्तर उद्देश्यपूर्ण क्रियान्वेषण के साधन या बाधा के रूप में आ जाते हैं।" राबर्ट एम.डब्ल्यू. ट्रेवर्स के अनुसार, "एक शताब्दी पूर्व पाठ्यचर्या की संकल्पना उस पाठ्यसामग्री का बोध कराती थी जो छात्रों के लिए निर्धारित की ...
Yha Mere aage ke liye bahut hi Acha rhega Abhi to waise Mai Class 7 Curriculum
ReplyDelete