सोशल साइट क्या होती है और सोशल साइट द्वारा शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसे समाज में रहने के लिए समाज के लोगो सम्बन्ध बनाने ही पड़ते हैं परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि वह अपने समाज में अपने आस-पास के लोगों से ही सामाजिक सम्बन्ध बनाये। अगर ऐसा होता है तो वह केवल अपने आस-पास के समाज से ही परिचित हो सकेगा। 

     वर्तमान में दिन-प्रतिदिन हो रहे तकनीकी परिवर्तनों का प्रयोग कर एक ही स्थान पर बैठे एक बड़े समाज से सम्बन्धों को सरलता से बनाया जा सकता है।और यह सामाजिक संबंध एक दूसरे के हाल चाल पूछने के अतिरिक्त बच्चे अपनी शिक्षा संबन्धी समस्याओं को हल करने के लिए भी कर सकते हैं। अर्थात् विद्यालय व कॉलेज से अलग दुनिया के किसी भी कोने में बैठे विषय विशेषज्ञों व अपने ही समान कक्षा के बच्चों से शिक्षा संबंधी वर्तालाप कर सकें। इसके लिए विभिन्न सोशल साइट्स को बनाया गया है जिनको इंटरनेट के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है। 

सभी सोशल साइट्स को इंटरनेट के माध्यम से अपने कम्प्यूटर,लेपटॉप व मोबाइल पर सरलता से प्रयोग किया जा सकता है। परन्तु किसी भी सोशल साइट का प्रयोग करने के लिए मोबाइल सबसे अच्छा विकल्प हैं क्योंकि मोबाइल का आकार छोटा होता है जिसे एक-स्थान से दूसरे स्थान पर सरलता से ले जाया जा सकता है। 

कुछ शैक्षिक सोशल साइट्स इस प्रकार हैं जो बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायक हैं:-

1.)   Tween Tribune:-

ट्वीन ट्रिब्यून शिक्षकों को उपलब्ध सामग्री द्वारा पाठ को बनाने में सक्षम बनाता है।लेकिन इसमें सिर्फ लेख ही डाले जा सकतें हैं किसी भी तरह की वीडियो साझा नहीं की जा सकती। ट्विन ट्रिब्यून छात्रों को नवीनतम शैक्षिक समाचारों के साथ अद्यतित(update) रहने और किसी भी स्थान पर बैठे पढ़ने में सहायता करती है।लेख के लेखक दर्शकों को ध्यान में रखते हुए विषयों की सामग्री डालते हैं। यहाँ पर शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कोई भी सूचना नही मिलती।यहाँ पर कीवर्ड या फिल्टर परिणामों का प्रयोग कर अपने विषय से संबंधित लेख का चयन कर सकतें हैं। 

               प्रत्येक लेख के साथ-साथ कुुछ प्रश्नों की परीक्षा को भी तैयार किया जाता है जिन्हें पहले लेख को पढ़ने और उसके बाद उन प्रश्नों के उत्तर देने आवश्यक होते हैं। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद परिणाम स्वचालित रूप से क्लासरूम ग्रेडबुक को भेज दिए जाते हैं। इस प्रकार बच्चे अॉनलाइन किसी भी स्थान पर ट्वीन ट्रिब्यून की सहायता से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में आप अपनी राय देकर अन्य प्रश्नों को भी शामिल कर सकते हैं व शिक्षा संबंधी समस्याओं को भी पूछ सकते हैं।  
 
2.)   Skype:-
 
यह एक ऐसी साइट है जिस पर अध्यापक और छात्र एक-दूसरे को देखकर सुनकर कक्षा की ही भाँति एक आभासी कक्षा में अपने अपने स्थान पर बैठकर अध्यन-अध्यापन कार्य कर सकतें हैं।एक-दूसरे से प्रश्न कर सकतें हैं। किसी विषय के संबंध में चर्चा कर सकतें हैं।Microsoft के स्वामित्व वाला Skype सबसे लोकप्रिय संचार-आधारित सोशल नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म में से एक है। यह आपको वॉयस कॉल,वीडियो कॉल के माध्यम से अध्यापक व छात्र शैक्षिक वर्तलाप भी कर सकते हैं।आप समूह सम्मेलन कॉल भी कर सकते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि स्काइप-टू-स्काइप कॉल मुफ्त हैं और इंटरनेट द्वारा दुनिया के किसी भी हिस्से में स्थित किसी के साथ संवाद करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
 4.)  classmates:-
 
सहपाठी एक ऐसी सोशल साइट है जो उपयोगकर्ताओं को स्कूल और कॉलेज के दोस्तों और परिचितों से जुड़ने की अनुमति देता है। उपयोगकर्ताओं के लिए अपने स्कूल के वर्षों से अपनी वर्ष पुस्तिका अपलोड करना भी संभव है।जिसे कोई भी कभी भी खोलकर देख सकता है। 
 
 5.)   Twitter:-
 
कक्षा में सभी को Twitter पसंद नहीं है।और उसके लिए अच्छे कारण हो सकते हैं। क्योंकि छात्र इसे पसंद करते हैं और वे इसका उपयोग करते हैं। GroupTweet अकाउंट सेट करने से आप मॉडरेट कर सकते हैं कि कौन जुड़ता है और क्या पोस्ट करता है। छात्र ट्विट्टर पर शिक्षा संबंधी नए-नए प्रकरणों के ट्वीट कर नई नई राय प्राप्त कर सकते हैं।
 
 6.)  teachertube:-
 
यह छात्रों के लिए शैक्षिक वीडियो होस्ट करता है। TeacherTube पर प्रस्तुत 1 मिलियन वीडियो में से प्रत्येक वीडियो प्रत्येक कक्षा के उपयोग के लिए उपलब्ध है, क्योंकि यह वेबसाइट नियमित रूप से अपनी उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए नई सामग्री की जांच करती रहती है।वीडियो के अलावा, टीचरट्यूब ऑडियो,इमेज,डॉक्स और प्री-मेड कंटेंट कलेक्शन को स्टोर करता है। शिक्षक और छात्र दोनों अपने स्वयं के शैक्षिक वीडियो को भी अपलोड कर सकते हैं।और यह तय कर सकते हैं कि इसे सार्वजनिक या निजी किस प्रकार का बनाया जाए। आप चैनल, संग्रह और प्लेलिस्ट भी बना सकते हैं और उन्हें अपने छात्रों के साथ साझा कर सकते हैं।
टीचर ट्यूब एक अतिरिक्त सेवा छात्रों और माता-पिता के साथ संचार को व्यवस्थित करने में मदद करता है। यहां आप अपनी कक्षा के लिए एक ऑनलाइन पृष्ठ डिज़ाइन कर सकते हैं। जब आपका कक्षा पृष्ठ तैयार हो जाता है, तो आप आसानी से नए सदस्यों को नामांकित कर सकते हैं और उनकी गतिविधियों की निगरानी कर सकते हैं।

 7.)  Wikispaces Classroom:-

 यह एक कक्षा प्रबंधन समाधान के रूप में एक और सामाजिक मंच है जो शिक्षकों के लिए मुफ्त है।यह पहले से ही दुनिया भर में 10 मिलियन से अधिक शिक्षकों द्वारा अपनाया जा चुका है।छात्रों और अभिभावकों को आमंत्रित करने और घोषणाओं,कार्यक्रम और उनके साथ अन्य उपयोगी जानकारी साझा करके में सहायक है। प्लेटफ़ॉर्म का न्यूज़फ़ीड विकल्प अन्य लोकप्रिय सामाजिक नेटवर्क के समान है इसलिए उपयोगकर्ता इसके साथ परिचित महसूस करते हैं। जैसे ही नए सदस्य पंजीकरण करते हैं चर्चा में भाग ले सकते हैं। यह बच्चों के लिए एक रुचिकर प्लेटफॉर्म है जहाँ छात्र के साथ साथ उसके माता पिता भी उसका हिस्सा बन सकते हैं। 

8.)   Edmodo:-

एडमोडो एक लोकप्रिय मुफ्त नेटवर्क है जो शिक्षकों को अपने छात्रों को प्रेरित करने में मदद करता है। साथ ही उनसे प्रेरित भी होता है। यह एक संचार मंच है जहां शैक्षिक विषयों,संसाधनों और दस्तावेजों को सार्वजनिक और निजी समूहों (कक्षाओं) में लगातार साझा और चर्चा की जाती है।एडमोडो के साथ, आप होमवर्क असाइन कर सकते हैं और इसके लिए निश्चित तारीखें निर्धारित कर सकते हैं। इस मंच में क्विज और सर्वेक्षण-निर्माण के भी उपकरण हैं।यह आपको अधिक विस्तृत परिणामों को ट्रैक करने और छात्रों को उनके जवाब विकल्पों के आधार पर व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्रदान करने की अनुमति देता है।उनकी प्रगति की निगरानी कर सकते हैं, पोस्ट का जवाब दे सकते हैं। यह पूरे परिवार कोअध्ययन प्रक्रिया में शामिल करता है। माता -पिता भी अपना एकाउंट बना सकते हैं और आगामी, पूर्व और नियत असाइनमेंट में और साथ ही महत्वपूर्ण कक्षा घोषणाओं की जांच कर सकते हैं।

9.)   You Tube:-

YouTube दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो-साझा करने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट है जो उपयोगकर्ताओं को हर विषय जिसमें शिक्षा भी है से संबंधित वीडियो अपलोड करने और साझा करने, उन्हें देखने, उन पर टिप्पणी करने और उन्हें पसंद करने में सक्षम बनाती है। यह सामाजिक नेटवर्क दुनिया भर में उपलब्ध है और यहां तक कि उपयोगकर्ताओं को एक YouTube चैनल बनाने में सक्षम बनाता है। यह चैनल सिर्फ टीचर ही नही अपितु कोई भी बना सकता है जिसे अपने विषय की अच्छी जानकारी हो।इस से सभी इन वीडियो को बनाने वाला और देखने वाला दोनों ही दुनिया में हो रहे वर्तमान परिवर्तनों से अपने स्थान पर बैठे परिचित हो सकते हैं। साथ ही ये आय का भी अच्छा साधन है।जहां वे अपने सभी व्यक्तिगत रूप से रिकॉर्ड किए गए वीडियो अपने दोस्तों और अनुयायियों को दिखाने के लिए अपलोड कर सकते हैं।

10.) Whats App:- 

व्हाट्स एप भी प्रचलित सोशल साइट है। जिसे प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर उस पर मोबाइल नं0 डालकर
अपना नाम डालकर अपनी रुचि अनुसार लोगों से जुड़ सकते हैं।यद्यपि यह फेसबुक के फाफी समय बाद आया फिर भी यह दुनिया भर में काफी लोगों द्वारा प्रयोग किया जा रहा है। व्हाट्स एप पर उसी व्यक्ति से सवांद या शैक्षिक सवांद किया जा सकता है जिसका उसके पास मोबाइल न. हो। इस पर संवाद करने के साथ अपनी विभिन्न प्रकार शैक्षिक फाइल्स डॉक्यूमेंण्टस फाइल,Contact No., Location, वीडियो,ऑडीयो,फोटो आदि को तुरंत शेयर किया जा सकता है।यह सभी फाइल्स शिक्षा के अतिरिक्त कैसी भी हो सकती हैं। यह भी शिक्षा के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। 

11.) फेसबुक:- 

फेसबुक एक प्रचलित सोशल साइट है जिसका उपयोग व्यापक रूप में किया जाता है।इस पर अपने जान-पहचान के दोस्तों व रिश्तेदारों के अतिरिक्त नये-नये लागों से भी जुड़ सकते हैं। इस फेसबुक ऐप पर लोगों से जुड़कर ऑनलाइन वर्तलाप के अतिरिक्त वस्तुओं की खरीद,बिक्री व विज्ञापन आदि कार्य किये जा सकते हैं।

फेसबुक पर सबसे पहले अपना एकाउंट बनाया जाता है।एकाउंट बनाने के बाद ही फेसबुक का प्रयोग किया जा सकता है। इस पर कुछ लोग एक शैक्षिक ग्रुप बना देते हैं जिसे कोई भी फॉलो कर उसमे डाली गई शिक्षा संबंधी पोस्ट को देख सकता है और खुद भी पोस्ट को डाल सकता है। 


Comments

Popular posts from this blog

विषयों एवं विद्यालयी विषयों की समझ (अध्ययन विषय (डिसीप्लीन) का अर्थ एवं परिभाषाएँ) definition and meaning of understanding discipline and school subjects in hindi

शिक्षा में प्रणाली उपागम तकनीक का प्रयोग पार्ट-3

विषयों एवं विद्यालयी विषयों की समझ (अध्ययन विषयों का इतिहास,महत्व) history And importance of dicipline in hindi