Posts

विषयों एवं विद्यालयी विषयों की समझ( मूल्य शिक्षा का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य, आवश्यकता) Meaning and Definitions of Values

मूल्यों का अर्थ एवं परिभाषाएँ(Meaning and   Definitions of Values) 'मूल्य' सहित जीवन ही अर्थपूर्ण होता है, मूल्यरहित जीवन का कुछ भी महत्त्व नहीं होता है। जो मनुष्य मूल्यों को महत्त्व देता है, वो समाज में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसा व्यक्ति समय को महत्त्व देता है, तथा वह प्रत्येक पल का भरपूर आनन्द लेता है एवं उसका भरपूर उपयोग करता है। अतः प्रत्येक वस्तु जिसका महत्त्व होता है, उसे हम मूल्य कहते हैं।                                               सत्य, ईमानदारी, अच्छाई आदि 'मूल्य' हैं, जबकि झूठ, बेईमानी, आदि 'अवमूल्य' हैं। Value शब्द का उद्भव 'Valure' से हुआ है जो कि लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका तात्पर्य महत्त्व, उपयोगिता अथवा वांछनीयता से लगाया जाता है। मूल्य समाज में विभिन्न आदर्शों, प्रतिमानों के रूप में समाज को उचित दिशा निर्देशन प्रदान करते हैं।समाज में व्याप्त मूल्य एवं आदर्श सामाजिक व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण की दृष्टि से वांछनीय एवं उपयोगी हैं। मूल्य एक ऐसी आचरण-संहिता या सद्गुणों का समूह है, जिसे व्यक्ति अपनाकर अपने व्यक्तित्व का विकास